```
s
By: RF Tembrre   Copy   Share  (517) 

भारत के 28 राज्यों एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेशों में बोई जाने वाली प्रमुख फसलें

5838

भारत में बोई जाने वाली फसलों को सामान्यतः चार प्रमुख वर्गों में बाँटा जाता है: खरीफ, रबी, जायद और नगदी फसलें। नीचे इनका संक्षिप्त विवरण और राज्यवार फसलों की जानकारी दी गई है।

संक्षिप्त विवरण

1. खरीफ फसलें:
बोवाई का समय: जून-जुलाई
कटाई का समय: सितंबर-अक्टूबर
उदाहरण: धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, कपास, मूँगफली, सोयाबीन

2. रबी फसलें:
बोवाई का समय: अक्तूबर-नवंबर
कटाई का समय: मार्च-अप्रैल
उदाहरण: गेहूँ, जौ, चना, सरसों, मटर

3. जायद फसलें:
बोवाई का समय: मार्च-अप्रैल
कटाई का समय: जून
उदाहरण: तरबूज, खरबूज, ककड़ी, तोरई, लौकी, सूरजमुखी

4. नगदी फसलें:
मुख्य उद्देश्य: व्यापार एवं आय
उदाहरण: गन्ना, कपास, तंबाकू, चाय, कॉफी, जूट

राज्यवार फसलों का संक्षिप्त विवरण

1. अरुणाचल प्रदेश

प्रमुख फसलें: धान, मक्का, गेहूं, बाजरा, फल-सब्जियाँ

2. असम

प्रमुख फसलें: धान, चाय, जूट, आलू, सरसों

3. आंध्र प्रदेश

प्रमुख फसलें: धान, मिर्च, मूँगफली, गन्ना, कपास

4. उत्तर प्रदेश

प्रमुख फसलें: गेहूं, गन्ना, धान, आलू, मक्का, बाजरा, जौ

5. उत्तराखंड

प्रमुख फसलें: धान, गेहूं, मंडुआ, जौ, आलू

6. ओडिशा

प्रमुख फसलें: धान, मक्का, मूँगफली, रागी, दलहन

कर्नाटक

प्रमुख फसलें: चावल, रागी, मूँगफली, गन्ना, कॉफी

7. केरल

प्रमुख फसलें: धान, नारियल, रबर, मसाले, चाय

8. गोवा

प्रमुख फसलें: धान, नारियल, काजू, फल-सब्जियाँ

9. गुजरात

प्रमुख फसलें: कपास, मूँगफली, तिलहन, गेहूं, बाजरा

10. छत्तीसगढ़

प्रमुख फसलें: धान, चना, तिवड़ा, कोदो, अरहर

11. झारखंड

प्रमुख फसलें: धान, मक्का, गेहूं, अरहर, आलू

12. तमिलनाडु

प्रमुख फसलें: धान, कपास, गन्ना, मूँगफली, रागी

13. तेलंगाना

प्रमुख फसलें: धान, कपास, मक्का, मूँगफली, दलहन

14. नगालैंड

प्रमुख फसलें: धान, मक्का, गेहूं, सब्जियाँ

15. पंजाब

प्रमुख फसलें: गेहूं, धान, मक्का, गन्ना, कपास

16. पश्चिम बंगाल

प्रमुख फसलें: धान, जूट, आलू, गन्ना, सब्जियाँ

17. बिहार

प्रमुख फसलें: धान, गेहूं, मक्का, आलू, गन्ना

18. मध्य प्रदेश

प्रमुख फसलें: सोयाबीन, गेहूं, चना, मसूर, मक्का, सरसों

19. महाराष्ट्र

प्रमुख फसलें: कपास, गन्ना, सोयाबीन, बाजरा, ज्वार

20. मणिपुर

प्रमुख फसलें: धान, मक्का, गेहूं, सब्जियाँ, दलहन

21. मेघालय

प्रमुख फसलें: धान, मक्का, आलू, अनानास, दलहन

22. मिजोरम

प्रमुख फसलें: धान, मक्का, संतरा, अदरक, हल्दी

23. राजस्थान

प्रमुख फसलें: बाजरा, गेहूं, जौ, सरसों, चना

24. सिक्किम

प्रमुख फसलें: धान, मक्का, अदरक, सब्जियाँ, चाय (जैविक)

25. हरियाणा

प्रमुख फसलें: गेहूं, धान, गन्ना, कपास, बाजरा

26. हिमाचल प्रदेश

27. प्रमुख फसलें: सेब, मक्का, गेहूं, जौ, आलू

28. त्रिपुरा

प्रमुख फसलें: धान, तिलहन, सब्जियाँ, चाय, फल

केंद्र शासित प्रदेशों की फसलें

1. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह

प्रमुख फसलें: धान, नारियल, फल-सब्जियाँ

2. चंडीगढ़

प्रमुख फसलें: सब्जियाँ, गेहूं, चावल (सीमित क्षेत्र)

3. जम्मू और कश्मीर

प्रमुख फसलें: चावल, मक्का, गेहूं, सेब, केसर

4. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

प्रमुख फसलें: धान, केला, सब्जियाँ

5. दिल्ली

प्रमुख फसलें: गेहूं, सब्जियाँ, फल (मुख्यतः शहरी कृषि)

6. लक्षद्वीप

प्रमुख फसलें: नारियल, ताड़ी

7. पुडुचेरी

प्रमुख फसलें: धान, मूँगफली, सब्जियाँ

8. लद्दाख

प्रमुख फसलें: जौ, गेहूं, आलू, मटर





आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.

R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

Comments

POST YOUR COMMENT

Categories

Subcribe